बाडी ब्राह्मणा। इलाके के बीरपुर में यानिवार देर शाम एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक के पीछे बैठे युवक की मौत हो गई और बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार वंश कोहली पुत्र कमल कोहली निवासी रिहाड़ी कालोनी अपने दोस्त करतार चंद के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उसे बाजार से थोड़ी आगे इलाके में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के पीछे बैठा वंश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।