जम्मू। शनिवार को नगरोटा थाने में एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग के परिवार वालों के शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार निवासी डोख बजीरा ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ज्योति देवी घर से बाहर गई हुई थी। किसी ने बाहर से उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जांच कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर सेे जांच जारी है।