फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण लीला देखने को उमड़ा भक्तों का समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भारतीय वैदिक संस्थान जम्मू की ओर से लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधीनगर में गणेश महोत्सव के दौरान रात्रि में श्रीकृष्ण लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसमें वृंदावन से ब्रजकला आदर्श रामकृष्ण लीला संस्थान के कलाकार शहरवासियों को प्रभु भक्ति से जोड़ रहे हैं। गणपति की आराधना के साथ श्रीकृष्ण लीला से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

इस बीच रात्रि में पंडाल में हो रही विशेष आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रभु की विशाल प्रतिमा के चरणों को छूकर भक्त आशीर्वाद ले रहे हैं। लक्ष्मी नारायण मंदिर, सराजा ढक्की जम्मू में भी चल रहे महोत्सव में रात्रि में विशेष आरती का आयोजन किया गया। जय महाराष्ट्र गणेश मंडल की ओर से शुरू किए गए गणेश महोत्सव में प्रभु के दर्शनों के लिए महाराष्ट्र और देश के अन्य दूसरे हिस्सों के श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय भक्तजन पहुंच रहे हैं। मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए लंगरों का आयोजन किया गया है। यहां आगामी पांच सितंबर को शोभा यात्रा के साथ प्रभु की प्रतिमा को पंजतीर्थी स्थित सूर्यपुत्री तवी नदी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें