फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिंसा जारी, सुरक्षाकर्मी समेत 100 घायल

Sat, 20 Jul 2013 02:46 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में मचे उपद्रव और हिंसा की घटनाओं में लगभग सौ लोग घायल हुए हैं जिनमें आधे सुरक्षाकर्मी हैं। आज पथराव की कुछ घटनाओं को छोडकर आमतौर पर स्थिति शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन


सुबह की नमाज के बाद युवकों ने कई स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया। ये घटनाएं सफा कदल और रैनवरी में हुई लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें खदेडकर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि रात में शांति रही। उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में पथराव से 49 पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ जवानों सहित 59 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

 
दक्षिण कश्मीर में 35 पुलिस और सीआरपीएफ जवान घायल हुए। घाटी के अन्य जिलों में 10 सुरक्षाकर्मी और 10 नागरिक भी घायल हुए। प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाबल अधिकतम संयम बरत रहे हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार श्रीनगर, गंदरवल, सोपोर कुलगाम में 50 से अधिक प्रदर्शनकारी जख्मी हुए हैं-दो प्रदर्शनकारियों को गोली लगी है। उन्हें एस के इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें