फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान बॉर्डर पर गैस के कुएं में हो रहा रिसाव, दहशत में लोग

Thu, 25 Jan 2018 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गैस रिसाव रोकने में जुटे कंपनी के इंजीनियर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पाकिस्तान बॉर्डर के पास स्थित जैसलमेर जिले में पिछले एक सप्ताह से गैस के कुएं में रिसाव हो रहा है। ऐसे में यहां इंजीनियर पहुंच चुके हैं और रिसाव रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। गैस रिसाव की सूचना के बाद से यहां आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां पिछले एक सप्ताह से आॅयल इंडिया लिमिटेड के गैस के कुएं में रिसाव हो रहा है। इसके बाद जैसे ही कंपनी को इसकी जानकारी मिली तो वह तुरंत हरकत में आई है। अब यहां कंपनी के इंजीनियर गैस के रिसाव को रोकने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के एक नंबर कुंए को खुदाई के बाद बंद कर दिया गया था। पिछले एक सप्ताह से कुएं में रिसाव की आवाज सुनाई देने के बाद आयल इंडिया लिमिटेड कंपनी हरकत में आई और रिसाव रोकने के प्रयासों में जुट गई है।


 
विज्ञापन

गैस रिसाव से घबराए लोग

demo pic
उधर, आॅयल इंडिया के गैस के कुएं से रिसाव होने की सूचना जैसे ही यहां आसपास के क्षेत्र में फैली तो लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि यदि इसे जल्द दुरूस्त नहीं किया गया तो बड़ा नुकसान भी हो सकता है। वहीं घास और वन संपदा नष्ट होने का भी खतरा बना हुआ है। वहीं रिसाव को रोकने के लिए आयल इंडिया के उच्च अधिकारी भी मौका स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। सम्भावना जताई जा रही है कि जल्द रिसाव पर काबू पा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें