फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मारकर हत्या, कारणों का नहीं हो पाया खुलासा

Sat, 07 Oct 2017 03:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौके पर पड़ी लाश और जमा भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सुबह-सुबह एक युवक की उसके वाहन के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सीने में गोलियां लगी हुई मिलीं।
विज्ञापन


उदयपुर जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में टाटा मोर्टस सर्विस सेंटर के पास शनिवार प्रातः एक व्‍यक्ति की लाश पड़ी देख वहां से गुजर रहे लोग सकते में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने लाश के बारे में जानकारी गोवर्धन विलास थाना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार युवक के सीने पर गोली मारी गई है। संभवतया गोली देर रात को मारी गई थी। मौके पर मृतक की स्‍कूटी भी मिली वहीं उसके शरीर से निकला ढेर सारा खून फैला हुआ मिला। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाने पर सूचना मिली कि एक होटल के बाहर किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पंहुची और शव की तलाशी ली तो उसके जेब से मोबाइल मिला जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त राकेश कुमार सिंधी के रुप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों को शक लेने-देन के विवाद में हुआ मर्डर

(इनसैट में) युवक की स्कूटी और मौके पर पड़ी लाश - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने सबसे पहले मोबाइल के अंतिम कॉल पर फोन लगाया जो उसके किसी परिजन का नंबर था। इसके बाद पुलिस ने उसके ससुराल और बाद में उसके भाई को सूचित किया व शव को मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान सिंधी समाज के सैकड़ों लोग भी मोर्चरी में पंहुच गए और मामला गर्मा गया।

यह देख पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया। मृतक के ससुराल पक्ष की ओर से हत्या का मामला दर्ज करवाने की रिपोर्ट गोवर्द्धन विलास थाने में दी गई है। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने इस घटनाक्रम के बाद बताया कि राकेश बीती रात को करीब नौ बजे घर से निकला था। उसके बाद परिजनों ने सम्पर्क करना चाहा लेकिन राकेश ने फोन नहीं उठाया और सुबह उसका शव होटल के बाहर मिला।

पुलिस अब रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में राकेश के भाई ने पुलिस को बताया कि राकेश ब्याज का धंधा करता था और लेन देन के चक्कर में यह घटनाक्रम हुआ है। वहीं पिछले दो ढाई साल से राकेश ससुराल में रहने से रिपोर्ट उसके साले की ओर से दी गई है। पुलिस अब इस मामले में जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें