फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 18वें बर्थडे सेलिब्रेशन पर मौत, दोस्तों के साथ मस्ती करने बांध पहुंचा युवक, नहाते समय डूबा

Wed, 17 Aug 2022 10:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बांध के पास चेतावनी बोर्ड भी लगा हुआ था। फिर भी युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए उतर गया और मस्ती करते हुए गहराई में चला गया। जिससे वह डूब गया। वहीं परिजनों ने थाने में आवेदन देकर कोई भी कार्रवाई नहीं करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के बगरू में बर्थडे के दिन ही एक युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक बर्थडे मनाने अपने दोस्तों के साथ नयासागर बांध गया था। नहाने के लिए वो पानी में उतरा और डूब गया। युवक के दोस्तों के साथ मस्ती करने का एक वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 15 अगस्त की जयपुर जिले के दूदू इलाके की है। बगरू के रहने वाले जान मोहम्मद (18) का 15 अगस्त को जन्मदिन था। वह अपने दो के साथ दोपहर दो बजे नयासागर बांध गया। वहां तीनों दोस्त नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान जान मोहम्मद मस्ती करते हुए गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने मना किया पर वह नहीं माना और आगे बढ़ता चला गया। आगे जाने पर वह डूबने लगा। दोस्त को डूबता देखकर दोनों युवक चिल्लाते हुए किनारे की तरफ आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीण ने उनकी चीख-पुकार सुनी तो युवक को पानी से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस जान मोहम्मद को दूदू लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


युवक के दोस्तों ने बताया कि मृतक के पिता बगरू के रीको एरिया में एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करते हैं। जन्मदिन सेलीब्रेट करने के लिए वह बांध पर गया था। बता दें कि नयासागर बांध में 14 फीट पानी भरा है। इस पर चादर चल रही है। प्रशासन ने बांध के पास नहाने को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगा रखा है। इसके बावजूद युवक पानी में उतर गए। वहीं परिजनों ने थाने में आवेदन देकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने शव का पोस्टमाॅर्टम करवाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें