फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में असफल युवक ने गटका विषाक्त, हालत नाजुक

Sat, 23 Dec 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
suicide attempt
विज्ञापन
अजमेर जिले के पुष्कर में एक युवक द्वारा प्यार में असफल होने पर जहरीला पदार्थ गटकने का मामले सामने आया है जिसके बाद युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुष्कर निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त गटक लिया इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में असफल होने पर खुदकुशी का प्रयास किया। 


पुष्कर के निकटवर्ती गांव मोतीसर निवासी 19 वर्षीय ओमप्रकाश की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर तुरंत पुष्कर के राजकीय अस्पताल पहुंचे जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की मानें तो किसी युवती से ओमप्रकाश प्रेम करता था। युवती द्वारा इंकार करने के बाद ही उसने संभवतया विषाक्त गटका है। फिलहाल ओमप्रकाश का इलाज चल रहा है। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें