योग के लिए दौड़ लगाते जयपुराइट्स
- फोटो : amar ujala
गायत्री परिवार व आयुष मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को 'योगाथन' रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। योगाथन में बड़ी संख्या में बच्चों,युवाओं और अन्य नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी,जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी और ओलंपिक धावक गोपाल सैनी ने इंदिरा गांधी पंचायती राज सभागार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जहां प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर लोगों को योग अपनाने का संदेश देते हुए जवाहर सर्किल तक दौड़ को पूरा किया।
कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने योग को शरीर,मन और आत्मा से मिलने की प्रक्रिया बताया और इसके साथ ही उन्होनें कहा स्वास्थय हर व्यक्ति की पहली आवश्यकता है। मेयर अशोक लाहोटी ने भी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जयपुर के नगर निगम पार्कों में नियमित योग कक्षाए शुरु किए जाने की घोषणा की।
कांफ्रेस में जुटेंगे देशभर से विशेषज्ञ
गायत्री परिवार जयपुर के प्रभारी भैरुंलाल जाट ने बताया रविवार को आयोजित होने वाली योग कांफ्रेस में देशभर से योग विशेषज्ञ एकसाथ एक मंच पर होंगे।कांफ्रेस में विभिन्न स्थानों से 300 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।
कांफ्रेस में मुख्य वक्ता के रुप में शांतिकुंज हरिद्वार के केदार प्रसाद दूबे 'योग के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन' विषय पर छात्रों,रिसर्चर,योग प्रशिक्षकों,आयुष डॉक्टरों आदि को संबोधित करेंगे।