आरोपित महिला तांत्रिक(फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
जोधपुर में भूत—प्रेत के साए से डरा कर लाखों रुपए ऐंठने वाली आरोपित महिला तांत्रिका और उसके दत्तक पुत्र को सोमवार को जेल भेजने के आदेश दिए।
जानकारी के अनुसार, खांडा फलसा थाना पुलिस ने दो दिन पहले मां आशा देवी और उसके बेटे गोपी सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। जिसके बाद दोनों को सोमवार को दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों मां—बेटे को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।
मामले के अनुसार आरोपित महिला आशादेवी व उसके चेले घर में भूत का भय दिखाकर महाविनाश और परिजनों की मौत होने का लोगों को भय दिखाते। इसके बाद झाड़—फूंक की कहकर रुपए ठगने का काम करते थे। आरोपित महिला तांत्रिक आसोप की पोल स्थित एक मंदिर में झाड़—फूंक करके ने टोने—टोटके का कार्य करती है। इसमें उसका दत्तक पुत्र गोपी सिंह लोगों से उतारा की कहकर वसूली व ठगी में उसका सहयोग करता।
इसी दौरान दोनों आरोपितों ने फोफलिया की गली, आडा बाजार निवासी कमला देवी से भी लाखों रुपए की ठगी की। परिवादी ने खांडा फालसा थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपितों ने उसके पुत्र के ससुर में भूत का साया बताकर पहले तो डराया। दोनों ने कहा कि ससुर का भूत उसके पुत्र व पति को अकाल मौत मार देगा। इसके बाद भूत का उपाय करने के नाम पर आरोपितों ने परिवादी से लाखों रुपए और जेवरात हड़प लिए। आखिरकार परेशान होकर मामले से पुलिस को अवगत कराया।