फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा पहुंची ये अफवाह, बकरियों को चारा डाल रही थी तभी...

Tue, 18 Jul 2017 09:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अचानक चोटी कटकर गिर गई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सरहदी जिलों से शुरू हुई एक अफवाह की गिरफ्त में धीरे-धीरे पूरा राजस्थान आ रहा है। यह अफवाह है, महिलाओं की चोटी काटने की। 
विज्ञापन


ताजा मामला कोटा के प्रेम नगर का का है। यहां एक किशोरी की चोटी कटने का कथित मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और किशोरी से चोटी कटने के मामले की जानकारी ली। 

किशोरी के मुताबिक वह और उसका छोटा भाई घर पर थे। मां संतोष पड़ौस में गई हुई थी और पिता रामलाल फैक्ट्री में काम करने गए थे। जब वह घर के पिछवाड़े में बंधी बकरियों को चारा डालने गई तो वह पीछे से अचानक चोटी कटकर गिर गई। उसे पता भी नहीं चला की उसकी चोटी किसने काटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे बाल पड़े देखकर वह घबरा गई और चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर छोटा भाई और मां आ गई। देखते ही देखते चोटी कटने की खबर फैल गई। सूचना मिलने के बाद प्रशिक्षु आरपीएस सीमा चौहान भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें