फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की कोटा जिलाध्यक्ष रचना को पद से हटाया, पति पर लगे हैं गंभीर आरोप

Wed, 17 May 2017 04:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रचना राठौड़ - फोटो : File
विज्ञापन
कोटा में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रचना राठौड़ को उनके पद से हटा दिया है। कांग्रेस ने ये कार्रवाई रचना राठौड़ और उनके पति पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए की है। 
विज्ञापन


साथ ही इस मामले की जांच के महिला कांग्रेस की तीन पूर्व पदाधिकारियों गोमा सागर, सुमन गुर्जर और ललिता महरवाल की कमेटी बनाई है। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने बताया कि यह कमेटी कोटा जाएगी और वास्तविक स्थितियों का पता लगाएगी। इस रिपोर्ट के बाद रचना राठौड़ पर संगठन आगे की कार्रवाई करेगा। 

गौरतलबहै कि पिछले दिनों एक छात्रा ने कोटा शहर कांग्रेस की महिला अध्यक्ष रचना राठौड़ के पति हेमंत पर दुष्कर्म करने का और राठौड़ पर उसे देह व्यापार में धकेलने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया था। छात्रा ने इस बारे में एसपी के सामने परिवाद पेश किया था। 
विज्ञापन


पीड़िता का कहना था कि वह रचना राठौड़ के हॉस्टल में ढाई महीने रही थी। इस दौरान हेमंत राठौड़ ने हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद किया और तीन दिन तक गलत काम किया। रचना राठौड़ को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने पूरा मामला सुनने के बाद मेरा पक्ष ना लेकर अपने पति का पक्ष लिया। उधर, रचना ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। दूसरी तरफ इन आरोपों के चलते हेमंत ने भी खुदकशी करने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें