फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कारण भर्तियां क्यों ली वापस-हाईकोर्ट

Fri, 04 Aug 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
court
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर पूछा है कि 2013 में सहायक कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य पदों पर निकाली भर्तियों को वापस क्यों लिया गया। न्यायाधीश वीएस सिराधना की एकलपीठ ने यह आदेश महेन्द्र प्रताप व अन्य की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने 25 मार्च 2013 को सहायक कार्यक्रम अधिकारी और कम्प्यूटर अनुदेशक सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली। जिसमें करीब तीन साल से अधिक बेरोजगारों ने आवेदन किया। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता के दस्तावेज सत्यापन के बावजूद उसे नियुक्ति नहीं दी गई। इस पर याचिकाकर्ता ने पूर्व में हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिस पर अदालत ने याचिकाकर्ता को अपनी आपत्ति विभाग में पेश करने को कहा। याचिकाकर्ता की ओर से आपत्ति पेश करने के बाद राज्य सरकार ने गत 3 जुलाई को इन भर्तियों को वापस ले लिया।
विज्ञापन


जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें