नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में फंसे आसाराम का मामला अब अंतिम पड़ाव में है। आज कोर्ट में बचाव पक्ष के सभी गवाहों के बयान पूरे कर लिए गए हैं। अब आगामी 23 अक्टूबर को अंतिम बहस होगी।
जोधपुर के अनुसूचित जाति जनजाति अदालत में आज आसाराम मामले में बचाव पक्ष के सभी गवाहों के बयान पूरे होने के साथ अंतिम बहस के लिए 23 अक्टूबर का समय दिया गया है। अंतिम गवाह के बयान पूरे होने के साथ ही आज आसाराम के चेहरे पर भी आशा की किरण नजर आ रही थी। कोर्ट से बाहर निकलते समय आसाराम ने कहा कि मैं भी चाहता हूं कि मामला पूरा हो जाए। आसाराम बोला कि चलो अब अंतिम बहस के साथ मामला पूरा हो जाएगा, जो होगा वह अच्छा होगा। हालांकि, इस दौरान आसाराम ने कहा कि जोधपुर तो आना-जाना लगा रहेगा, क्योकि जोधपुर में मेरा आश्रम है। मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है और न्यायपालिका पर विश्वास है।