फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अडानी जैसी कम्पनियों का विदेशियों से हाथ मिलाना हैरानी की बात: बाबा रामदेव

Wed, 27 Sep 2017 05:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
baba ramdev
विज्ञापन
देश में काला धन जैसे गंभीर विषयों को मुद्दा बना चुके बाबा रामदेव ने अडानी ग्रुप आॅफ कंपनीज से काफी नाराजगी दिखाई है।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर में पतंजलि तेल मिल के उद्घाटन अवसर पर योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें इस बात से हैरानी होती है कि अडानी ग्रुप जैसी देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने विदेशियों से क्यों हाथ मिला रखे हैं।

रामदेव ने अडानी ग्रुप को आधा विदेशी बताते हुए उन पर जमकर निशाना साधा। रामदेव ने ये भी सवाल उठाए कि अडानी इंडस्ट्रीज में विदेशी कर्मचारियों को नौकरी क्यों दी गई है? बाबा रामदेव कहा कि उनका एक ही मकसद है कि भारत में विदेशी कंपनियों के कब्जे को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन


रामदेव का कहना है कि अभी करीब 70 फीसदी मार्केट पर विदेशी कंपनियों का कब्जा है। पतंजलि अपने सभी प्रोडक्ट्स का विस्तार भारत में कर स्वदेशी को बढ़ावा देते हुए विदेशी कंपनियों के वर्चस्व को खत्म करने में कामयाब होगी।
विज्ञापन

साल के अंत तक लाएंगे पतंजलि अंडरगारमेंट्स

अलवर पहुंचे रामदेव का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत - फोटो : Amar Ujala
रामदेव ने आज अपनी संस्था पतंजलि द्वारा भविष्य में लॉन्च किए जाने वाले नए उत्पादों के बारे में भी बात की। रामदेव ने कहा कि पतंजलि अब खाद्य उत्पादों और सौंदर्य प्रसाधनों के साथ साथ कृषि, शिक्षा, टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में भी कार्य करेगी। 

उन्होंने बताया ​कि पतंजलि आगे डेयरी प्रोडक्टस, टेक्सटाइल और कृषि क्षेत्रों में अपना वर्चस्व बनाने की कोशिश करेगी। रामदेव ने कहा कि इस साल के अंत तक पतंजली अंडरवियर से लेकर स्पोर्ट्सवियर और योगवियर के साथ एथेनिक से लेकर फैशन तक सभी प्रकार के परिधान बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिनके जल्द ही बाजार में आने की उम्मीद है।

उन्होंने पशु आहार में चार फीसदी यूरिया की मिलावट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा यूरिया ज्यादा डालने से पशुधन पर संकट पैदा हो रहा है। ये दुधारू पशुओं के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पशुआहार में दो प्रतिशत यूरिया मिलाने की छूट देना भी समझ से परे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें