फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से बने यहां के 50 हार्डकोर बदमाशों के हथियारों के लाईसेंस

Wed, 15 Nov 2017 11:37 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
pistol
विज्ञापन
कानून व्यवस्था का पालन कराने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है कई मौकों पर वे ही कानून तोड़ते नजर आते है। ऐसा ही कुछ राजस्थान एटीएस की जांच में सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के 50 हार्डकोर बदमाशों को जम्मू-कश्मीर से हथियारों के लाईसेंस  जारी कर दिए गए है। बदमाशों को गलत तरीके से जारी किए गए लाईसेंस में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के सहमति की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

अभी भी हो रही है गिरफ्तारियां

crime scene
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर देश का ऐसा दूसरा राज्य है जहां बड़ी संख्या में हथियारों के लाईसेंस जारी किए गए है। वहीं गलत तरीके से अपराधियों को जारी किए जा रहे लाईसेंस का भंडाफोड़ पिछले माह हुआ था। जब एटीएस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब व जम्मू-कश्मीर में दस से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी थी। इसके बाद से अब तक इस मामले में 27 गिरफ्तारियां हो चुकी है। मंगलवार को भी एटीएस की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन

जारी है मामले की जांच

गुलाबचंद कटारिया।
अभी तक गिरफ्तार आरोपियों में अधिकतर व्यवसायी है। वहीं एटीएस इससे पूर्व में जम्मू से लाईसेंस बनवाने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद जुबेर सहित राहुल व विशाल को गिरफ्तार कर चुकी है। राजस्थान एटीएस के अधिकारियों के अनुसार इस मामले की अभी जांच जारी है। इसकी एक रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी गई है। हालांकि राजस्थान में जिन 50 बदमाशों का जम्मू—कश्मीर से हथियार का लाईसेंस बना है उनके नाम अभी तक सामने नहीं आए है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें