फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों देनी पड़ी वसुंधरा राजे को सफाई और जयपुर पहुंचे ये लोग...

Wed, 26 Apr 2017 09:30 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
अलवर के बहरोड़ में कथित गौ—तस्कर पहलू खान की हत्या के 20 से दिन बाद इस मामले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि पहलू खान हत्या मामले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अलवर जैसी घटनाएं राजस्थान में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। इससे पूर्व राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया कह चुके हैं कि पहलू खान पर गौ तस्करी के तीन मामले पहले भी दर्ज हो चुके हैं। पहलु खान गौ तस्कर था। इधर, भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा इस मामले में कई विवादित बयान दे चुके है। साथ ही मामले की गूंज देश की संसद तक में सुनाई दी थी।

जयपुर पहुंचे परिजन

पहलू खान को गौ—तस्कर बताने का विरोध करते हुए उसके परिजन जयपुर भी पहुंचे। पहलू खान के चाचा हुसैन खान ने कहा कि जिसे गौ—तस्कर बताया जा रहा वह गौ पालक था। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है।
विज्ञापन


साथ ही न कोई मुआवजा सरकार की ओर से परिजनों को दिया गया है। वहीं कई सामाजिक संगठनों ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के बयान को आपत्तिजनक बताया है। गौरतलब है कि कथित गौ—तस्करों के साथ एक अप्रेल को बहरोड़ में मारपीट हुई थी। जिसमें घायल कथित गौ—तस्कर पहलू खान ने तीन अप्रेल को दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें