फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मुख्यमंत्री पर 2000 करोड़ के बंगले को हथियाने के लिए कानून बनाने का लग चुका है आरोप!

Mon, 23 Oct 2017 10:25 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
इन दिनों एक मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रही है। यह है राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया में कई नामों से नवाजा जा चुका है। जिसका प्रमुख कारण एक बिल। जो संभवतया आज से प्रारंभ हो रहे राजस्थान विधानसभा के सत्र में पेश हो सकता है।
विज्ञापन




दरअसल सरकार पर आरोप लग रहे है कि ये बिल भ्रष्ट लोकसेवकों को बचाने और मीडिया की आजादी पर पाबंदी लगाने के लिए लाया जा रहा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब राजस्थान की मुख्यमंत्री विपक्ष और मीडिया के निशाने पर आयी है।




वे इसी वर्ष मई माह में भी एक विधेयक को लेकर सुर्खियों में थी। जिसके काननू बनने के बाद उन पर आरोप लगे थे कि वे दो हजार करोड़ की सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा करना चाहती है इसलिए उन्होंने 'राजस्थान मंत्री वेतन (संशोधन) विधेयक' को कानूनी अमलीजामा पहनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम तिवाड़ी - फोटो : file photo
 यह आरोप भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने लगाए थे। दरअसल इस कानून के बाद अब राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्रियों को जिन्होंने पांच वर्ष पूर्ण किए है उन्हें अजीवन केबिनेट मंत्री का दर्ज मिलता रहेगा। राजे पर आरोप लगे है कि वे जिस सरकारी बंगले में अब रहती है उसके रिनोवेशन के लिए उन्होंने करोड़ों रुपए सरकारी खजाने से खर्च करवाए है। इसलिए इस कानून के जरिए वे उसे बंगले पर कब्जा करना चाहती है। गौरतलब है कि वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहकर एक दूसरे सरकारी बंगले में रहती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें