फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर प्यार का नहीं इन्होंने किया 'मौत' का इजहार

Thu, 15 Feb 2018 12:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे के मौके पर प्यार करने वालों ने एक दूसरे से इस बात का इजहार किया, लेकिन समाज और पारिवारिक बंधनों के कारण एक जोड़ा ऐसा भी रहा जो प्यार में कामयाब नहीं हो सका। इस जोड़े ने वेलेंटाइन डे को अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए चुना।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के माउंट आबू की है। यहां के एक गांव में आज सुबह एक युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले हैं। शवों के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद इन शवों को पेड़ से उतारकर सिरोही के जिला अस्पताल भेजा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं हो सकी है पहचान

फाइल फोटो।
युवक-युवती के शव मिलने के बाद माच गांव में हड़कंप मच गया और सैंकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। युवक-युवती के पेड़ से लटके मिले शव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए हैं।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रेम प्रसंग और आत्महत्या मानकर इस मामले की जांच की जा रही है। दोनों की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि अब तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें