फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी एयरफोर्स चीफ ने उड़ाया Made In India लड़ाकू विमान तेजस

Sat, 03 Feb 2018 04:19 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल, जयपुर
विज्ञापन
यूएस एयरफोर्स चीफ
विज्ञापन
स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस को आज दुनिया की सबसे एडवांस एयरफोर्स के चीफ ने जोधपुर में उड़ाया। अमेरिकी एयरफोर्स के चीफ आॅफ स्टॉफ जनरल डेविड एन गोल्डफिन ने जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन से आज तेजस को उड़ाकर इतिहास रचा।
विज्ञापन


दरअसल जनरल गोल्डफिन दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को ही जोधपुर आए थे। गोल्डफिन ने जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर सुखोई स्क्वाड्रन को भी देखा था। साथ ही उन्होंने इंडियन एयरफोर्स के पायलट के साथ भी वक्त बिताया था।
विज्ञापन

पर्यटक स्थल भी देखे

फाइल फोटो।
गोल्डफिन के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी जोधपुर आया है। शुक्रवार को अमेरिकी वायु सेना के चीफ गोल्डफिन जोधपुर के पर्यटक स्थलों को भी देखने गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रही थी। जानकारी के अनुसार जनरल गोल्डफिन वापस जोधपुर से दिल्ली लौट गए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें