फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को जिताना नहीं भाजपा को हराना था हमारा मकसद, 'पद्मावत' विरोधी बोले

Sat, 03 Feb 2018 03:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजपूत करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने राजस्थान के उपचुनाव में भाजपा को मिली हार को लेकर दावा किया कि उनका मकसद इन उपचुनावों में कांग्रेस को जिताना नहीं, बल्कि भाजपा को हराना था।
विज्ञापन


लोकेंद्र सिंह कालवी ने जयपुर में शनिवार को पत्रकारों से कहा कि देशभर का राजपूत समाज 'पद्मावत' पर पूर्ण प्रतिबंध चाहता था, लेकिन केंद्र और राजस्थान में भाजपा सरकार ने हमारी मांग पर ध्यान ही नहीं दिया। इससे देशभर का राजपूत समाज खासा नाराज था। इस नाराजगी का परिणाम उपचुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ा है।

गौरतलब है कि राजस्थान में गत बृहस्पतिवार को आए उपचुनावों के नतीजों में भाजपा को करारी हार मिली थी। निर्माता व निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर बवाल अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम आने के बाद मनाया था जश्न

फाइल फोटो।
करणी सेना ने दावा किया है हार का कारण फिल्म 'पद्मावत' और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर जैसे मुद्दे रहे हैं। भाजपा की हार के बाद एक फरवरी को करणी सेना ने काफी जश्न मनाया था। जयपुर के साथ राजस्थान के कई क्षेत्रों में करणी सेना व राजपूत समाज के संगठन भाजपा की हार से काफी उत्साहित नजर आए।

पद्मावत पर मचे बवाल के बाद माना जा रहा था कि उपचुनाव के दौरान राजपूत समाज भाजपा से नाराज चल रहा है। गौरतलब है कि​ बीती 14 जनवरी को जयपुर के राजपूत सभा भवन में ​करणी सेना सहित कई राजपूत संगठनों ने भाजपा के विरोध का ऐलान किया था। करणी सेना ने दावा किया कि इसका असर उपचुनावों के नतीजों में देखने को मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें