फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बर्थ डेः यहां मोदी की दो लाख तस्वीरों का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Sun, 17 Sep 2017 07:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी की दो लाख फोटो की प्रदर्शनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बना। मोदी के एक फैन ने उनकी करीब दो लाख अलग-अलग मुद्राओं वाली तस्वीरें जुटाई और उनका कोलाज बनाकर उसका प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस कोलाज की प्रदर्शनी राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक होटल में लगाई गई। सीकर रोड़ पर होटल ट्राइटन मॉल में आयोजित इस प्रदर्शनी को देखने के लिए जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा समेत अनेक लोग पहुंचे। इस कोलाज को गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा जाएगा।

पीएम मोदी की तस्वीरों का यह कलेक्शन मनमोहन अग्रवाल ने जुटाया है। अग्रवाल ने बताया कि छह महीने में करीब तीन लाख तस्वीरें जुटाई। इनमें से दो लाख तस्वीरें कोलाज योग्य पाई गई। उनका दावा है कि प्रदर्शनी में एक भी फोटो रिपीट नहीं हुई है। छंटनी के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया है। इनमें फोटो साइज 3.9 वर्गइंच रखा गया है। इसमें कुछ मोदी की दुर्लभ फोटोग्राफ भी है। यह सभी उन्होंने विभिन्न संस्थाओं और मित्रों से जुटाए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्टिफेकट भेंट करेंगे पीएमओ में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इस प्रदर्शनी में मोदी विदेश यात्रा, योजना के प्रचार प्रसार, मंदिर मस्जिद की यात्राएं, विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात, लाल पर तिरंगे फहराते हुए तस्वीरें शामिल की गई हैं।

दो लाख फोटोज की इस प्रदर्शनी को लेकर लोगों में बेहद उत्सुकता है। इस प्रदर्शनी में अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मेक इन इंडिया, गंगा सफाई अभियान, स्वच्छ भारत अभियान की झलक भी देखने को मिल रही है। मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि गिनीज का सर्टिफिकेट  बनेगा तब पीएमओ में भेंट किया जाएगा। अग्रवाल इससे पहले छह बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें