फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol के नाम पर ऐंठे रुपए, Parents का हंगामा

Sun, 17 Sep 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आॅडिशन देने के लिए बाहर खड़े बच्चे और अभिभावक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टेलेंट शो इंडियन आइडल के ऑडिशन के नाम पर बच्चों से रुपए लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडिशन लेने वालों के पास ना तो कोई अधिकृत पत्र था और ना ही वे कोई स्पेशलिस्ट जज। इसके बाद अभिभावकों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


मामला सीकर का है। जयपुर की एक एकेडमी की ओर से सीकर में इंडियन आइडल में चयन के नाम पर ऑडिशन रखा गया था। इसके लिए शहर की कई स्कूलों में प्री आॅडिशन हुए। इसके बाद चयनित बच्चों को आज सीकर स्थित जयपुर रोड पर कोणार्क कॉलेज में ऑडिशन के लिए बुलाया गया। इस पर विद्या विहार स्कूल के बच्चे अभिभावकों के साथ यहां आॅडिशन के लिए पहुंचे। अभिभावकों का आरोप था कि ऑडिशन के नाम पर उनसे प्रति बच्चे 500 रुपए लिए गए। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया।

आयोजकों के पास कोई अधिकृत पत्र में नहीं मिले। ऐसे में अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची उद्योग नगर थाना पुलिस ऑडिशन लेने वालों में से एक महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने ले गई। हालांकि, अभी इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने ये दी सफाई

Fraud shimla
इस संबंध में कोणार्क कॉलेज के संचालक सुरेंद्र सिंह राठौड़ का कहना है कि उन्हें ऑडिशन औऱ उसके आयोजको के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने जयपुर की किसी संस्था को किराए पर कार्यक्रम करने की अनुमति दी थी। इसी तरह विद्या विहार स्कूल की प्राचार्य ममता परिहार का कहना है कि उन्हें बच्चो से रुपए लेने और ऑडिशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ना ही स्कूल की ओर से इसकी कोई अनुमति दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें