फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गोवंश पर कहर बरपा रही लंपी, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान कल आएंगे राजस्थान, हालातों का लेंगे जायजा

Tue, 20 Sep 2022 11:59 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय मंत्री पशुपालन विभाग से लंपी बीमारी को रोकने के प्रयासों की रिपोर्ट भी लेंगे। इसके साथ ही वे पशुपालकों से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन
संजीव बालियान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में लंपी बीमारी से गाय दम तोड़ रही हैं। इसको लेकर सियासत भी जमकर हो रही है। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। गायों पर हो रही जमकर सियासत के बीच मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय मंत्री संजीव बालियान बुधवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान 21 और 22 सितंबर को राजस्थान आएंगे। वे प्रदेश में लंपी बीमारी से बिगड़ रहे हालातों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वे केंद्रीय योजनाओं की धरातल पर स्थिति को परखेंगे। मंत्री संजीव बालियान लंपी रोग की स्थिति पर पशुपालकों से सीधा संवाद भी करेंगे। इसके अलावा वे लंपी रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयासों की रिपोर्ट भी लेंगे।

 

बता दें कि राजस्थान में लंपी के कारण 60 हजार से अधिक गोवंश दम तोड़ चुकी हैं। लाखों इस बीमारी से ग्रसित हैं। दूसरी ओर गहलोत सरकार लगातार केंद्र सरकार से इस बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें