फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित गो-तस्कर का शव अभी अस्पताल में, परिजन निकालेंगे न्याय यात्रा

Wed, 15 Nov 2017 10:33 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे कथित गो-तस्कर उमर खान के परिजनों ने मंगलवार को भी उसका शव लेने से इंकार कर दिया। इससे पूर्व परिजनों की राजस्थान के मुख्य सचिव अशोक जैन से हुई वार्ता विफल हो गई थी। वहीं आज गो-तस्कर उमर खान के परिजन कई संगठनों के साथ मिलकर जयपुर में मुख्यमंत्री आवास तक न्याय यात्रा निकालेंगे। गो-तस्कर उमर खान के परिजन कई मांगों के सबंध में सोमवार को राजस्थान पुलिस के कमिश्नर अजीत सिंह से भी मुलाकात कर चुके है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही है तलाश

उमर खान के परिजन
गौरतलब है कि अलवर के रामगढ़ में नौ नवंबर की रात को कथित गो-रक्षकों व गो-तस्करों के बीच हुई फायरिंग में गो-तस्कर उमर खान की मौत हो गई थी। जबकि उसका एक साथी ताहिर घायल हो गया ​था व एक अन्य साथ जावेद अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कथित गो-रक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस का है दावा

फाइल फोटो।
वहीं पुलिस पहले की स्पष्ट कर चुकी है​ कि मारा गया उमर खान व उसके दो साथी आदतन गो-तस्कर है और पूर्व में भी गो-तस्करी की वारदातों का अंजाम दे चुके है। नौ नवंबर को वह जिस पि​कअप में गायों को ले जा रहे थे वह भी चोरी की बताई जा रही है। जबकि उमर के परिजनों का कहना है उमर गो-तस्कर नहीं था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें