अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चले हैं कि अब इनसे खुद पुलिस भी अछूती नहीं रह पा रही है और आमजन से लेकर खुद पुलिस भी महफूज नहीं है। 24 घंटे कानून व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों का परिवार पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास में निवास करते है। अगर यहां पर भी कोई घर के लोगो को बंधक बनाकर लूट कर दे तो आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है की आमजन का क्या होगा।
कुछ ऐसा ही जोधपुर पुलिस लाइन में हुआ जहां दो युवकों ने एक उप निरीक्षक की लड़की को घर में बंधक बनाकर 25 हजार लूट कर फरार हो गए। जोधपुर पुलिस लाइन में थानेदार के घर में घुसे लुटेरों ने अकेली लड़की को बांधकर 25 हजार की नकदी लूट लेकर फरार हो गए।