फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार की बेटी को सरकारी क्वार्टर में ही बंधक बनाकर दो युवकों ने किया ये सब

Thu, 03 Aug 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इस कुर्सी पर युवती को बनाया गया बंधक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चले हैं कि अब इनसे खुद पुलिस भी अछूती नहीं रह पा रही है और आमजन से लेकर खुद पुलिस भी महफूज नहीं है। 24 घंटे कानून व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों का परिवार पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास में निवास करते है। अगर यहां पर भी कोई घर के लोगो को बंधक बनाकर लूट कर दे तो आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है की आमजन का क्या होगा।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही जोधपुर पुलिस लाइन में हुआ जहां दो युवकों ने एक उप निरीक्षक की लड़की को घर में बंधक बनाकर 25 हजार लूट कर फरार हो गए। जोधपुर पुलिस लाइन में थानेदार के घर में घुसे लुटेरों ने अकेली लड़की को बांधकर 25 हजार की नकदी लूट लेकर फरार हो गए।  
विज्ञापन

सबूत मिटाने के लिए लड़की की हत्या करना चाहते थे

लूट के बाद मौका मुआयना करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
लुटेरे सबूत मिटाने के लिए लड़की को मारना चाहते थे, लेकिन एन वक्त पर पड़ोसी के आवाज देने पर उनको भागना पड़ा। एक लुटेरा थानेदार का रिश्तेदार ही बताया गया है। दोनों लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीमें भेजी गई हैं।  
यातायात पुलिस में तैनात थानेदार रामफूल मीणा ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी मंदिर गई हुई थी। वहीं उनका बड़ा बेटा ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था। उस समय दो युवक घर पर पहुंचे। थानेदार की 12 साल की बेटी पिंकी ने एक को अपने रिश्ते के चाचा रामकेश के रूप में पहचान लिया।

अपराधी चरित्र के रामकेश को देखकर पिंकी को पिता की हिदायत याद आई। उसने पूछा कि वह क्यों आया है। रामकेश ने कहा कि उसकी शादी की फोटो वाला मेमोरी कार्ड लेने आया है। रामकेश ने लात मारी तो दरवाजे की कुंडी खुल गई। पिंकी चिल्लाने लगी तो रामकेश और चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए उसके साथी ने उसे प्लास्टिक की कुर्सी पर बांध दिया। इसके बाद रामकेश ने आलमारी की तलाशी ली। उससे अलमारी में रखे ₹25 हजार  मिल गए जो उसने ले लिए। चेहरा बांधे हुए उसके साथी ने कहा कि लड़की ने हमें देख लिया है, इसको मार देते हैं। उसी समय पड़ोसी महिला ने आवाज लगाई जिससे दोनों लुटेरे फटाफट भाग निकले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें