फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान पानी में डूबी दो जिंदगियां

Sun, 01 Oct 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौके की एक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह हादसा उदयपुर जिले के शम्भूपुरा क्षेत्र के अरनिया पंथ में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार अरनिया पंथ से विसर्जन के लिए गए रमेश (23) और गोपाल बंजारा (20) दोनों गहरे पानी में चले गए। वह बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई।  

हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग नदी पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस  थानाधिकारी गजसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक गोपाल बंजारा निम्बाहेड़ा उपखंड के अहिरपुरा का निवासी था, जो बचपन से ही उसके नाना गणेश बंजारा के पुत्र नहीं होने से उनके पास ही रहता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें