फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध की बढ़ती घटनाओं के विरोध में यहां दुकानों पर लगे ताले

Sun, 01 Oct 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जोधपुर में बाजाद बंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर पुलिस कमिश्ररेट में बढ़ रहे अपराधों और फायरिंग की घटनाओं के विरोध में आज यहां शहर में बंद का आह्वान किया गया। शिवसेना की ओर से किए गए इस आह्वान के चलते आज यहां दुकानों पर ताले लगे दिखे। बंद का असर जालोरी गेट, सरदारपुरा, सोजती गेट और नई सड़क पर व्यापक तौर पर देखने को मिला।
विज्ञापन

 
दरअसल शहर में पिछले छह माह में बढ़ते अपराध, फायरिंग की घटनाओं और व्यापारी वासुदेव इसरानी के हत्या के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस आयुक्त अशोक कुमार राठौड़ को हटाने सहित कई मांगों को लेकर शिवसेना की ओर से आज जोधपुर बंद का आह्वान किया गया था। इस बंद का शहर के कई संगठनों ने भी समर्थन किया। हालांकि, आज छुट्टी को दिन होने के चलते मिलाजुला असर ही देखने को मिला। ज्यादातर बाजार रविवार के अवकाश के चलते बंद ही थे। इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख संपत पूनिया अपने समर्थकों के साथ जालोरी गेट सर्किल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें