फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़िया पकड़ने के चक्कर में कुएं में जा गिरे दो छात्र, एक की मौत

Sat, 04 Mar 2017 03:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
भरतपुर के कामां तहसील के भंडारा गांव में शनिवार को चिड़िया पकड़ रहे दो स्कूली छात्र एक गहरे कुएं में जा गिरे, जिसके बाद उनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भंडारा गांव के दो दोस्त पास के खेतों में चिड़िया पकड़ने का प्रयास कर रहे थे और दोनों ही कुएं की पाल के उपर खड़े होकर जाला फैंकने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वो गहरे कुएं में जा गिरे।

वहीं कुएं में गिरने से एक छात्र सत्तार मेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों बालकों को कुएं से बाहर निकाला गया वहीं  गंभीर रूप से घायल दूसरे बालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें