फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा गोदाम में आग, 3 मौतें, 6 दबे, 25 घायल, मरनेवालों की संख्या बढ़ने की आशंका

Fri, 07 Jul 2017 12:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पटाखों के गोदाम में आग।
विज्ञापन
बीकानेर के घनी आबादी क्षेत्र में स्थित पटाखों के गोदाम में अचानक लगी आग तीन जनों की मौत का कारण बन गई। जबकि 6 जने अब भी गोदाम में दबे हुए हैं। धमाके इतने तेज थे कि गोदाम के बाहर के 3 मकान भी ध्वस्त हो गए। घटना में करीब 25 लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार मौत का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। गोदाम व आस-पास से 6 घायलों को निकाला जा चुका है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार धमाकों के चलते कई लोग झुलस गए हैं। एक घंटे तक लगातार हुए गोदाम में धमाके के कारण आसपास के तीन मकान गिर गए। आस-पास गहरा धुआं छाया हुआ है और मैके तक पहुंचने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंच सकती दमकल और न ही एम्बुलेंस

बीकानेर में पटाखा गोदाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार यह गोदाम बीकानेर के सोहनगिरी क्षेत्र में है जो कि बेहद तंग इलाका है। गोदाम तक दमकल नहीं पहुंच पा रही है। स्थिति यह है कि यहां तक न तो दमकल पहुंच सकती है और न ही एम्बूलेंस।

पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से हाथों में उठाकर प्रभावित लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी प्रारंभ कर दी है। लोगों का कहना है कि पूर्व में प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई थी कि इस गोदाम को यहां से हटाया जाए लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें