भूत-प्रेत और टोने-टोटके आज भी हमारे समाज को जकड़े हुए है। अंधविश्वास से जुड़ा एक नया मामला पश्चिम राजस्थान में देखने को मिला है, जहां एक अंधविश्वास के खात्मे के लिए गांव के लोगों ने दूसरे अंधविश्वास का सहारा लिया है।
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर व आस-पास के क्षेत्रों में पिछले एक माह से अफवाह फैली हुई है कि रात को व दोपहर को सोते समय महिलाओं व बच्चियों के कोई बाल काट ले जाता है।
लगभग प्रतिदिन इन जिलों के पुलिस स्टेशन में बाल काटने की शिकायतें पहुंच रही हैं। वहीं, इन क्षेत्रों के लोग अंधविश्वास खत्म करने के लिए अब एक नए अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं।
बीती रात बाड़मेर के बालोतरा में लोगों ने दूध और शराब की धार के साथ गांव का चक्कर लगाया और एक रेखा तैयार की।