जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मंगलवार को एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
एडिशनल एसपी रतनसिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी की कृष्णा कुंज कॉलोनी विश्वकर्मा में एक मारूती कार में अवैध शराब की पेटियां भरी हुई है और शराब तस्करी कर बाहर से जयपुर लाई जा रही है। तब थानाप्रभारी रतन सिंह ने सबइंस्पेक्टर मुकेश खराड़िया के नेतृत्व में टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी।
तब पुलिस ने शराब तस्कर शंकर और हनुमान को दबोच लिया। आरोपियों की कार की तलाशी लेने पर उसमें देशी शराब की 51 पेटियां मिली। जिन्हें जब्त कर थाने लाकर पूछताछ की।
थानाप्रभारी रतन सिंह के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि शहर से बाहर शराब सस्ती मिलती है जिसे तस्करी कर जयपुर लाया जाता है और फिर अधिक दाम पर शहर में बेचा जाता है। उनसे और भी खुलासे होने की संभावना है।