फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालवृक्ष के जंगल में लावारिस मिली दो महीने की मासूम

Thu, 25 May 2017 01:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महिला की गोद में मासूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर के नारायणपुर में मुण्डावरा पंचायत स्थित तालवृक्ष में सड़क किनारे जंगल में दो महीने की मासूम मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मासूम बच्ची को अलवर के शिशु चिकित्सालय में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को तालवृक्ष में सडक किनारे जंगल में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर ग्रामीणों ने आसपास तलाशा तो मासूम बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली। इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को कब्जे में लेकर पास की स्थित अस्पताल में भिजवाया। थानाधिकारी रविन्द्र सिंह कविया ने बताया कि कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नवजात बच्ची की स्वास्थ्य जांच की गई, यहां उसके गले में सूजन होने का पता चला।

इस पर उसे तुरंत अलवर के शिशु चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया है और उसके स्वास्थ्य की पर्याप्त देखरेख की जा रही है। दो महीने की मासूम बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद चाइल्ड लाइन के जरिये शिशु घर में भिजवाया जाएगा। अभी कोई भी व्यक्ति बच्ची को गोद लेने के लिए आगे नहीं आया है। उधर, पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें