फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में खाद्य निरीक्षक गंभीर घायल, एक की मौत

Thu, 25 May 2017 12:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
जैसलमेर जिले के जोधपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक की मृत्यु हो गई वहीं विभाग के खाद्य निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरकारी वाहन व ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हुई थी। बुधवार की रात्रि में पोकरण से आते समय हादसा हो गया। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ट्रक व सरकारी वाहन में भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक सुखसिंह की मृत्यु हो गई वहीं खाद्य निरीक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता के सिर पर गंभीर चोटें आई। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीकांत गुप्ता का उपचार जवाहर चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें