पशुओं के लिए पीने का पानी लेने गए दो मासूमों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र की है।
यहां आज सुबह बिना मुंडेर के कुएं में गिर जाने से दो मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों मासूम पशुओं के लिए पीने का पानी लेने गए थे और अचानक पांव फिसल जाने से कुएं में जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाया।
इधर,घटना की जानकारी मिलते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस थाने के लालसिंह ने बताया कि यह घटना क्षेत्र के रोहनवाड़ी गांव में सुबह 10:30 बजे की है। घटना में 9 वर्षीय पायल पुत्री रामू सिंघाड़ा और 8 वर्षीय पुत्र कानू सिंघाड़ा की मौत हो गई।