फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबा खेलकर लौट रहे युवक इस हाल में पहुंचे घर, देखकर आंखें हुई नम

Sat, 30 Sep 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Road Accident
विज्ञापन
गरबा खेलकर दोनों दोस्त अपने घर लौट रहे थे। सुबह का माहौल था कि इसी दौरान उनकी मुलाकात उससे हो गई जो दोनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के डूंगरपुर की है। यहां तहसील चौराहा मोड़ पर आज तड़के बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुथारवाडा का रहने वाले चयन उर्फ चिन्नू और नितिन बाइक पर सवार होकर गरबा कार्यक्रम से घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे यहां डूंगरपुर नगर के तहसील चौराहे पर एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, ज्यों ही परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो पूरे मोहल्ले में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि जिस बस से दुर्घटना हुई वह पैलेस ऑन व्हील्स अहमदाबाद एजेंसी की है, जो अहमदाबाद से आसपुर के बीच चलती है। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें