फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीए में करोडों का गबन, एईएन—जेईएन गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2017 08:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एसीबी कार्यालय में दोनों आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर विकास प्राधिकरण में करोड़ों के गबन और अनियमितता के मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित जेडीए के तत्कालीन एईएन अरुण पुरोहित और जेईएन जगदीश छंगाणी हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में पुरोहित पाली में सिंचाई विभाग में कार्यरत है। जबकि छंगाणी जयपुर में यूडीएच मुख्यालय में तैनात है। फिलहाल एसीबी दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इन पर जाजीवाल जाखडा से आखतली गांव तक 3 किलोमीटर रोड को 11 किलोमीटर बताकर एक करोड़ का भुगतान उठाकर ठेकेदार को फायदा पहुंचाने का आरोप है।

जोधपुर विकास प्राधिकरण में वर्ष 2012-13 में विकास कार्यों में करोड़ों के गबन और अनियमितताओं के मामले की एसीबी जांच कर रही है। इसी कड़ी में एसीबी जोधपुर ग्रामीण में दर्ज मुकदमा संख्या 111 में आरोप सिद्ध होने पर जेडीए के तत्कालीन एईएन और जेईएन को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में आरोपित पुरोहित सिंचाई विभाग पाली और छंगाणी जयपुर में यूडीएच में तैनात है। दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद इस मामले में कई और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल एसीबी दोनों आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें