फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस हर्षाली ने चूमी ख्वाजा की चौखट

Sat, 15 Jul 2017 07:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दरगाह जियारत के लिए आई टीवी एक्ट्रेस हर्षाली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मराठी फिल्मों और टीवी सीरियलों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री हर्षाली शनिवार को ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंची। जहां उन्होंने पवित्र मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर कॅरियर में कामयाबी के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन


हिटलर दीदी, ससुराल गैंदा फूल, क्या हुआ तेरा वादा, दो हंसो का जोड़ा सहित अन्य सीरियल में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री हर्षाली ने ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी दी। उन्होंने अपनी आने वाली मराठी फिल्म भविष्य की ऐसी की तैसी और हिन्दी सीरियल व फिल्मों में भी अच्छी कामयाबी के लिए दुआ मांगी। 

हर्षाली ने मन्नत का धागा भी बांधा। ख्वाजा के आस्ताना पर हाजरी के बाद हर्षाली ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने ज्यादातर मराठी फिल्मों में काम किया है और अब उन्होंने हिन्दी सीरियल में कदम रखा है। वह चाहती है कि जल्द ही वह इस पर भी अच्छा अभिनय करके लोगों के दिलों पर राज करे।  हर्षाली को दरगाह में जियारत खादिम सैय्यद इमरान चिश्ती ने कराई और दरबार का तबर्रुक भेंट किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रजा मुराद ने मांगी बेटे के लिए दुआ

फिल्म अभिनेता रजा मुराद - फोटो : amar ujala
उधर, मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने भी आज दरगाह पहुंचकर ख्वाजा गरीब नवाज की दर पर हाजिरी लगाई। उन्होंने ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर चादर ओर अकीदत के फूलों का नजराना पेश किया।  मुराद ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ख्वाजा साहब ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, उनके बेटे के कॅरियर की कामयाबी के लिए दुआ मांगी है। उन्होंने कहा कि अजमेर वह किसी निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उनके साथ फिल्म अभिनेता अली खान भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें