दो दिन में इलाज के आभाव में आधा दर्जन से अधिक मरीज दम तोड़ चुके है लेकिन डॉक्टरों का दिल नहीं पसीजा है। विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान में करीब दस हजार चिकित्सक सामूहिक हड़ताल पर है। मंगलवार से प्रारंभ हुई हड़ताल को खत्म करने के लिए राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ और सरकार के बीच हुई वार्ता बीती रात फिर से फेल हो गई।
जानकारी के अनुसार चिकित्सा संघ की प्रमुख 18 मांगों में से दस मांगों पर सहमति बन गई थी। लेकिन आठ मांगों पर सहमति नहीं बनने से वार्ता विफल हो गई। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को चार दौर की बैठक हुई।