फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से गिरा पेड़, पांच घायल, वाहन भी क्षतिग्रस्त

Wed, 28 Jun 2017 08:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
वर्षों पुराना पेड़ टूट कर गिरा - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर में बुधवार को हुई तेज बारिश के चलते वैशाली नगर इलाके में खातीपुरा रोड पर वर्षों पुराना नीम का पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा। इससे पांच राहगीर घायल हो गए। वहीं रोड से गुजर रहे तीन चार वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ को दीमकों ने अंदर से खोखला कर दिया था। इससे तेज बारिश और आंधी चलने से यह गिर गया। इससे खातीपुरा तिराहे से क्वीन्स रोड की तरफ जा रहे दो ऑटोरिक्शा और सामने से आ रही एक वेन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इन वाहनों में सवार करीब पांच लोग भी चोटिल घायल हो गए। 

एकाएक हुई घटना से रोड के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई और सड़क जाम हो गई। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेफिक पुलिस को वाहनों को वैशाली नगर और खातीपुरा की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद लोगों ने स्थानीय प्रशासन की मदद से नीम के पेड़ को कटवाना शुरू कराया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यातायात फिर सुचारु हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें