फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को दान में मिली थी हवेली, खुदाई हुई तो निकला खजाना

Mon, 25 Dec 2017 04:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अस्पताल के लिए दान में मिली प्राचीन हवेली का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान नींव की खुदाई की तो सोने-चांदी का खजाना देख मजदूरों की आंखें फटी रह गई। वे ये खजाना लेकर भाग छूटे। 
विज्ञापन


दरअसल, चौंकाने वाली ये घटना भरतपुर जिले के गांव नगल तहरिया की है। यहां शनिवार शाम को उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने के लिए नींव की खुदाई का कार्य शुरू किया गया। इसी दौरान एक मटकी मिली, जिसमें सोने-चांदी का खजाना भरा हुआ था। ये देख मजदूर जेवरात लेकर भाग गए। जैसे ही ये खबर इलाके में फैली तो तुरंत पुलिस और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने यहां से खजाना लेकर भागने वाले लोगों के नाम चिन्हित किए हैं। हालांकि, एक मजदूर ने करीब पौने दो किलो चांदी के जेवरात वापस लौटा दिए हैं।
विज्ञापन

दान में दी थी यह हवेली

demo pic - फोटो : अमर उजाला
जमीन में और खजाना मिलने की संभावना के चलते रविवार को यहां पुलिस की मौजूदगी में खुदाई कार्य कराया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। उच्चैन थाना पुलिस के अनुसार यहां नींव की खुदाई के दौरान जेवरात से भरी मटकी मिली थी। जिसके बाद यहां से जेवरात लेकर भागने वाले लोगों को चिन्हित किया गया।

एक ग्रामीण ने करीब एक किलो आठ सौ ग्राम के जेवरात पुलिस के सुपुर्द कर दिए हैं। अब अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि गर्ग परिवार ने यह यहां अपनी हवेली उपस्वास्थ्य केन्द्र बनाने के लिए दान की थी। ग्रामीणों ने यहां खजाना दबा होने की बात भी गर्ग परिवार को बताई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें