फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर हिल मामला : बूंदी में माहौल तनावपूर्ण, बंद रहे बाजार और हुए विरोध-प्रदर्शन

Wed, 03 Jan 2018 09:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टाइगर हिल पर मानधाता की छतरी पर आयोजन को लेकर हुए लाठीचार्ज की घटना ने उग्र रूप धारण कर लिया है।
विज्ञापन


आज भी बूंदी जिले के नमाना, खटकड़, देई और सथूर सहित अन्य कस्बे बंद रहे। सुबह से ही धरना-प्रदर्शन का दौर जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने बाजारों में घूमकर दुकानें बंद करवा दी।

जानकारी के अनुसार, शहर में अभी हालात जस के तस बने हुए हैं। लाठीचार्ज के विरोध में बूंदी शहर में आज भी जगह-जगह प्रदर्शन और टायर जलाकर विरोध जताया गया। मंगलवार देर शाम पुलिस प्रशासन और व्यापारियों व हिन्दूसभा महासंघ के बीच हुई वार्ता भी बुधवार को बेनतीजा ही रही। सुबह सभी प्रतिष्ठान बंद रहे तो लोग घरो में कैद रहे। आगामी 5 जनवरी तक इंटरनेट की सेवाएं भी यहां एहतियातन बंद की गई हैं। हालांकि, सब्जीमंडी में लोगों की आवाजाही देखी गई।
विज्ञापन


उधर, सुरक्षा व्यवस्था और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

विधायक को सुनाई खरी-खोटी

लोगों से समझाइश करते विधायक - फोटो : amar ujala
सुबह विधायक अशोक डोगरा, नगर परिषद चेयरमैन महावीर मोदी, जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश मालव सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाजार खुलवाने के लिए बाजारों का दौरा किया। इस दौरान बाजार में मौजूद भीड़ विधायक डोगरा और परिषद चेयरमैन मोदी के साथ धक्का-मुक्की करने लगी।

हालांकि, यहां पुलिस ने हालात पर काबू किया। विधायक को यहां व्यापारियो ने भी खरी खोटी सुनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें