फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल पुराना तीन मंजिला मकान गिरा

Thu, 13 Jul 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तीन मंजिला मकान गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटा के छावनी बंगाली कॉलोनी इलाके में आज एक तीन मंजिला मकान अचानक भर—भराकर गिर गया। इससे इलाके में एक बार तो लोग घबरा गए। हालांकि, हादसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


घटना कोटा के बंगाली कॉलोनी से जुड़ी हुई है, जहां एक तीन मंजिला पुराना मकान गिर गया। गनीमत रही कि मकान गिरने के दौरान आस—पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से एक कार सहित स्कूटी और तीन बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई। मकान मालिक वाहिद के मुताबिक मकान करीब 50 साल पुराना है। हादसे के वक्त मकान के पास गली में सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था, इसलिए आवाजाही बंद थी। ऐसे में यहां किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें