फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर: हनी ट्रैप मामले में दंपति समेत तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sun, 20 Feb 2022 08:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर के एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि गवर्नमेंट स्कूल के प्रधानाध्यापक को कुछ लोगों ने हनी ट्रैप के मामले में फंसाकर बंधक बना कर पीड़ित के परिजनों से 6 लाख रुपयों की फिरौती मांगी थी. इस मामले में दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
तीन लोग गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में कार्रवाई की है। इसके बारे में नागौर के एसपी राममूर्ति जोशी ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट स्कूल के प्रधानाध्यापक को कुछ लोगों ने हनी ट्रैप के मामले में फंसाकर बंधक बना लिया था। इसके बाद पीड़ित के परिजनों से 6 लाख रुपयों की फिरौती मांगी थी. इस मामले में दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बंधक बनाए गए पीड़ित को सकुशल रिहा करा लिया है। 

विज्ञापन


नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि शनिवार को इंदिरा कॉलोनी कुचामन सिटी निवासी जयपाल मेघवाल ने कॉल कर थाने पर सूचना दी कि उसके पिता छिददी सिंह को किसी ने बंधक बना लिया है और 6 लाख रुपयों की मांग कर रहे हैं। सूचना पर सीओ कुचामन सिटी संजीव कटेवा, थानाधिकारी कुचामन सिटी हनुमान चौधरी, थाना नावां शहर के हेड कांस्टेबल शम्भु सिंह और क्यूआरटी के हेड कांस्टेबल शिव भगवान मय जाब्ता के गांव मीठड़ी पहुंचे। जहां शिकायतकर्ता जयपाल मेघवाल और उसके साथ पूर्व सरपंच लोकेंद्र सिंह मिले। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने 3 लाख नगद व तीन लाख का चेक लेकर उन्हें उलाणा गांव से बवली रोड पर बुलाया है।

इस पर पुलिस टीम मोबाइल नंबरों की लोकेशन लेकर बवली रोड पर स्थित जंगल पहुंची। जहां से बंधक बनाए गए पीड़ित छिददी सिंह को मुक्त कराया। साथ ही आरोपी दंपति गणपत बावरी पुत्र किशना राम और पप्पू देवी उर्फ पप्पूडी निवासी गांव खारड़िया थाना नावा शहर एवं उनके साथी हनुमान राम गुर्जर पुत्र भोलू राम निवासी उलाणा थाना नावां शहर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित प्रधानाध्यापक छिददी सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे पप्पूड़ी देवी ने फोन कर खेत में बुलाया था। जहां हनुमान गुर्जर व गणपत राम ने उसके कपड़े जबरन उतरवा कर  पप्पूडी के साथ आपत्तिजनक हालत में अपने मोबाइल से फोटो ले लिए। बाद में दोनों ने उनको मारपीट कर डराया-धमकाया। इसके बाद उसी के फोन से बेटे को फोन कर 6 लाख रुपयों की मांग की। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से सीओ संजीव कटेवा और उनकी टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें