हादसे के सड़क पर पड़े मृतकों के शव और फैला हुआ खून
- फोटो : amar ujala
एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। ये तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे।
जानकारी के अनुसार जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना इलाके में चौमूं—चंदवाजी रोड चिताणु मोड़ पर एक बाइक सामने से आ रही रोडवेज की बस में जा घुसी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौत हो गई।
तीनों युवक चौमूं के मानपुरा माचेड़ी इलाके के रहने वाले थे और चंदवाजी की तरफ जा रहे थे। सूचना मिलते चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाशों को एंबुलैंस से निम्स अस्पताल ले जाया गया जहां तीनों का पोस्टमार्टम करा शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतकों की शिनाख्त मानपुरा माचेड़ी निवासी सुरेश अटल, सोनू अटल,सोजी अटल के रूप में हुई है। बताया गया है कि तीनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। इनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।