फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती नाले में बहे 40 लोग, एक बच्चे सहित तीन की मौत

Fri, 21 Jul 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटे लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बारिश देश के कई हिस्सों में आफत का सबब बनी हुई है। ऐसा ही कुछ हाल पश्चिमी राजस्थान का भी हैं। यहां के बाड़मेर और जैसलमेर में भारी बारिश के कारण लोगों की जान पर भी बन आई है।
विज्ञापन


बीती रात्रि को बाड़मेर जिले में विशाला गांव के पास एक बरसाती नाले में चार वाहन बह गए। जिनमें करीब 40 लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी 37 लोगों को रात्रि भर चले सर्च आॅपरेशन के बाद बचा लिया गया है।

जिला प्रशासन के अनुसार मृतकों में एक महिला सुआ उर्फ चूकी देवी पत्नी आसूराम, आठ वर्षीय बालक दिनेश पुत्र आसूराम और बुजुर्ग टीकमाराम पुत्र मलाराम सम्मिलित है। यह सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नहीं मानी स्थानीय लोगों की बात

बचाव कार्य में जुटे लोग - फोटो : amar ujala
पुलिस वृताधिकारी ओमप्रकाश उज्ज्वल ने बताया कि बारिश के बाद यहां पुलिया पर पानी चल रहा था। इसके बावजूद यहां से वाहन निकल रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी का तेज बहाव देखने के बाद लोग वाहन चालकों को वहां से नहीं गुजरने की कह रहे थे, लेकिन वाहन चालकों ने उनकी एक ना सुनी। इसी दौरान अचानक ही पानी का बहाव तेज हो गया और अंधेरे में वाहन चालक उसे नहीं देख पाए। इसके चलते एक के पीछे एक चार वाहन पानी में बह गए।

इसके बाद लोगों के बहने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। यहां तक कि घनी झाड़ियों में कलक्टर शिवप्रसाद मदान, एसपी गगनदीप सिंगला समेत जवानों की टीम पानी में उतरकर लापता लोगों की तलाश करती रही। आखिरकार देर रात 2 बजे करीब तीनों मृतकों के शव रेस्क्यू टीम को मिल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें