फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम का रस यहां बन गया बच्चों के लिए जहर, तीन मासूमों की मौत

Wed, 11 Oct 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिना सुरक्षा मानकों के बेचे जा रहे फूड प्रोडक्ट जानलेवा साबित हो रहे हैं। राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक गांव में ऐसे ही एक फूड प्रोडक्ट के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई, जिसमे दो सगे भाई-बहन भी थे।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बाड़मेर के देशांतरी गांव के एक ही परिवार के आठ बच्चों ने एक रुपए में बिकने वाला ज्यूस का पाउच खरीदकर पीया था। घटना शनिवार की बताई जा रही है। जिसके बाद से ही आठों बच्चों को उल्टी की शिकायत प्रारंभ हो गई।

इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर सांचौर के अस्पताल पहुंचे। लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने बच्चों को बड़े अस्पताल के लिए डीसा रैफर कर दिया। जहां तीन दिन चले इलाज के बाद मंगलवार को तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया। जबकि पांच बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेआम बिक रहे अवैध फूड प्रोडक्ट

फाइल फोटो।
घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों के अनुसार एक रुपए के पाउय में बिकने वाले आम के ज्यूस से पूर्व में भी कई बच्चों की तबीयत खराब हो चुकी है। ले​किन चिकित्सा व खाद्य विभाग ऐसे ज्यूस बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है।

वहीं पुलिस ने अब इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इस ज्यूस के पाउय पर केवल नाम है जबकि कौनसी कंपनी इसे बनाती है इसका कोई अता-पता नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें