फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईकिल पर भारत भ्रमण के लिए निकला ये शख्स लोगों को बांट रहा पौधे, जानिए क्यों

Wed, 27 Dec 2017 02:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नरपत सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वह अपनी साईकिल पर ही भारत के भ्रमण के लिए निकला है। इस दौरान अब तक अपनी हजारों किलोमीटर की यात्रा में वह रास्ते में लोगों को पौधे भी बांट रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, हरित भारत का संदेश देने के लिए अपने बुलंद इरादों के साथ जम्मू कश्मीर से गत 1 दिसम्बर को साईकिल पर निकले पर्यावरण प्रेमी नरपत सिंह राजपुरोहित आज जैसलमेर पहुंचे। यहां पुष्प मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। पिछले 25 दिनों में वह करीब 2500 किलोमीटर की यात्रा अपनी साईकिल से तय कर चुका है। उन्होंने बताया कि अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारत के जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश व राजस्थान के गांवों में जाकर लोगों को पौधे वितरण किए हैं।
विज्ञापन


अभी तक पुरोहित ने 3000 पौधों को वितरण रास्ते में स्कूलों, गांव, ढाणियों, पुलिस थानों में किया है। उनके इस कार्य में जम्मू कश्मीर के रहने वाले नरपत के दोस्त चिकित्सक भी साथ हैं। वे एक माह का अवकाश लेकर उनके साथ गाड़ी लेकर चल रहे हैं जिसमे पौधे ओर खाने—पीने का सामान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें