फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला ट्रक ड्राइवर का अधजला शव, इलाके में सनसनी

Tue, 26 Dec 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
एक ट्रक ड्राइवर की अधजली लाश देख किसान के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


बूंदी जिले में एक ट्रक ड्राइवर की जलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को बूंदी सदर थाना क्षेत्र के रघुवीर पुरा गांव निवासी एक किसान सुबह खेत पर गया तो वहां पर एक व्यक्ति की आधी जली हुई लाश देखकर सन्न रह गया। उसने वापस गांव में आकर ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर सदर थानाधिकार अभिषेक पारीक ने घटना स्थल की बारिकी से जानकारी लेकर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वारदात से जुडे़ कई पहलुओं पर जानकारी जुटाई। थानाधिकारी पारीक ने बताया कि युवक का शव आधा जला हुआ था। जांच के दौरान एक आई कार्ड पास ही पड़ा मिला। जिसके आधार पर युवक की पहचान कोटा के प्रेम नगर निवासी गोपाल के रूप में हुई। सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि ट्रक ड्राईवर कोटा से अपने ट्रक में माल भरकर कहीं जा रहा था। उसका ट्रक घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही पलटा हुआ मिला है। वहीं आसपास शराब की बोतलें भी मिली है। जिसकी वजह से यह अंदेशा लग रहा है कि वारदात के बाद आरोपियों ने शराब पार्टी भी की है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें